English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
अव्य [सं० पार्श्व] १. जो अवकाश, काल आदि के विचार से अधिक दूरी पर न हो। समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर। निकट। समीप। जैसे—(क) उनका मकान भी पास ही है। (ख) परीक्षा के दिन पास आ रहे हैं। पद—पास-पास या पास ही पास=एक दूसरे के समीप। बहुत थोड़े अन्तर पर। जैसे—दोनों पुस्तकें पास ही पास रखी हैं। मुहा०—(किसी स्त्री के) पास आना, जाना या रहना=स्त्री० के साथ मैथुन या संभोग करना। (किसी के) पास न फटकना=बिलकुल अलग या दूर रहना। (किसी के) पास बैठना=किसी की संगति में रहना। जैसे—भले आदमियों के पास बैठने से प्रतिष्ठा होती है। २. अधिकार में। कब्जे में। हाथ में। जैसे—तुम्हारे पास कितने रुपए हैं ? ३. किसी के निकट जाकर या किसी को सम्बोधित करके। उदा०—माँगत है प्रभु पास दास यह बार बार कर जोरी।—सूर। पुं० १. ओर। तरफ। दिशा। उदा०—अति उतुंग जल-निधि चहुँपासा।—तुलसी। २. निकटता। सामीप्य। जैसे—उसके पास से हट जाओ। ३. अधिकार। कब्जा। जैसे—हमें दस रुपए अपने पास से देने पड़े। विशेष—इस अर्थ में इसके साथ केवल ‘में’ और ‘से’ विभक्तियाँ लगती हैं। पुं० [फा०] किसी के पद, मर्यादा, सम्मान आदि का रखा जानेवाला उचित ध्यान या किया जानेवाला विनयपूर्ण विचार। अदब। लिहाज। जैसे—बड़ों का हमेशा पास करना (या रखना) चाहिए। क्रि० प्र०—करना।—रखना। पुं० [अं०] वह अधिकारपत्र जिसकी सहायता से कोई कहीं बिना रोक-टोक आ-जा सकता हो। पारक। पारपत्र। जैसे—अभिनय या खेल-तमाशे में जाने का समय; रेल से कहीं आने-जाने का पास। विशेष—टिकट या पास में यह अन्तर है कि टिकट के लिए तो धन या मूल्य देना पड़ता है; परन्तु पास बिना धन दिये या मूल्य चुकाये ही मिलता है। वि० १. जो किसी प्रकार की रुकावट आदि पार कर चुका हो। २. जो जाँच, परीक्षा आदि में उपयुक्त या ठीक ठहरा हो; और इसी लिए आगे बढ़ने के योग्य मान लिया गया हो। उत्तीर्ण। जैसे—(क) लड़कों का इम्तहान में पास होना। (ख) विधायिका सभा में कोई कानून पास होना। ३. पावन, प्राप्यक, व्यय आदि के लेखे के संबंध में, जो उपयुक्त अधिकारी के द्वारा ठीक माना गया और स्वीकृत हो चुका हो। जैसे—कर्मचारियों के वेतन का प्राप्यक (बिल) पास होना। पुं० [सं० पास=बिछाना, डालना] आँवें के ऊपर उपले जमाने का काम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [देश०] भेड़ों के बाल कतरने की कैंची का दस्ता। पुं० १. दे० ‘पाश’। २. दे० ‘पासा’
Meaning of पश्चदर्शी दर्पण (Pashchadarshi darpan) in English, What is the meaning of Pashchadarshi darpan in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of पश्चदर्शी दर्पण . Pashchadarshi darpan meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. पश्चदर्शी दर्पण (Pashchadarshi darpan) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word पश्चदर्शी दर्पण: English meaning of पश्चदर्शी दर्पण , पश्चदर्शी दर्पण meaning in english, spoken pronunciation of पश्चदर्शी दर्पण, define पश्चदर्शी दर्पण, examples for पश्चदर्शी दर्पण